27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lachhman Das Mittal: LIC एजेंट से 7700 करोड़ के मालिक बनने तक का सफर, पढ़ें दिलचस्प कहानी

-Success Story: संघर्ष से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अगर आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा है और आप बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। -सोनालिका ग्रुप ( Sonalika Group ) के संस्थापक और चेयरमैन लक्ष्मण दास मित्तल ( Lachhman Das Mittal ) को ‘द ट्रैक्टर टाइटन’ के नाम से भी जानते हैं।-मित्तल ने 1955 में अपना करियर एलआईसी में बीमा एजेंट के तौर पर शुरू किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 9 Oct 2020, 2:44 PM IST

success story of Lachhman Das Mittal founder of sonalika tractor

Lachhman Das Mittal: LIC एजेंट से 7700 करोड़ के मालिक बनने तक का सफर, पढ़ें दिलचस्प कहानी

नई दिल्ली।
Success Story: संघर्ष से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अगर आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा है और आप बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत एलआइसी एजेंट ( LIC Agent ) से शुरू की, लेकिन आज उनका नाम भारत के अमीरों की लिस्ट ( Indian Richest Man List ) में शामिल हैं।

लोग इन्हें ‘द ट्रैक्टर टाइटन’ के नाम से भी जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनालिका ग्रुप ( Sonalika Group ) के संस्थापक और चेयरमैन लक्ष्मण दास मित्तल ( Lachhman Das Mittal ) की। हुरुन ने लक्ष्मण दास मित्तल को अमीर भारतीयों की सूची में 164वें पायदान पर रखा है। बता दें कि मित्तल को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

खरगोश से 12 लाख की कमाई कर रहा यह शख्स, आप भी शुरू कर सकते हैं Rabbit Farming

एलआईसी एजेंट से शुरू हुआ कैरियर
मित्तल ने 1955 में अपना करियर एलआईसी में बीमा एजेंट के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद वह फील्ड ऑफिसर बने। इस दौरान उन्होंने काफी संघर्ष किया और नौकरी के साथ ही 1966 में खुद का कारोबार भी शुरू कर दिया। उन्होंने शुरुआत कृषि से जुड़ी मशीनें बनाने से की।

1990 में बतौर डिप्टी जोनल मैनेजर रिटायर हुए। करीब 29 साल बाद 1995 में उन्होंने फिर टैक्टर बनाने का काम शुरू किया। उनकी कंपनी द्वारा बनाए गए सोनालिका ट्रैक्टर्स पर आज किसानों को भरोसा है। उनकी कंपनी द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर्स पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा पसंद किए जाते हैं।

120 देशों में ट्रैक्टरों का निर्यात
सोनालिका ग्रुप भारत के साथ-साथ दुनिया के 120 देशों में भी ट्रैक्टरों का निर्यात करते हैं। कंपनी साल भर में 3 लाख से अधिक ट्रैक्टर का निर्माण करती है। ट्रैक्टरों के अलावा कंपनी बुवाई की मशीन (सीड ड्रिल्स) और गेहूं के थ्रेसर भी बनाती है। आज यह कंपनी 7700 करोड़ की हो चुकी है।

रातों रात स्टार बना 'Baba Ka Dhaba', जोमैटो पर हुआ लिस्टेड

बेटे के साथ शुरू की कंपनी
बता दें कि लक्ष्मण दास मित्तल ने अपने बेटों के साथ मिलकर इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड कंपनी की शुरुआत की। आज उनकी कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। उनके सबसे बड़े बेटे अमृत सागर कंपनी के वॉइस प्रेसिडेंट हैं और तीसरे बेटे दीपक मित्तल कंपनी के एमडी हैं। मित्तल का पूरा परिवार उनकी कंपनी के कारोबार को संभाल रहा है, हालांकि लक्ष्मण दास मित्तल के दूसरे बेटे न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं। उनकी बेटी उषा सांगवान एलआईसी की एमडी रह चुकी हैं और वह एलआईसी की पहली एमडी भी थीं।