23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेलवे का समर गिफ्ट, मुंबई से वाराणसी के बीच चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे ने 2018 की गर्मियों के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें का फैस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 20 Apr 2018, 12:47 PM IST

indian railway

नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियां शुरु होने वाली हैं और सभी के मन में कहीं घूमने का प्लान आते है। ऐसे में भारतीय रेलवे अपने यात्रियों का खास ख्याल रखती है।

गर्मियों के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे ने 2018 की गर्मियों के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें का फैसला लिया है। बता दें कि ये स्पेशल ट्रेनें वाराणसी और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चलेंगी। गर्मियों में सभी लोग कहीं ना कहीं घूमने जाते हैं ऐसे में लोगों को साधन की सबसे बड़ी समस्या होती है। भीड़ होने की वजह से ट्रेन में भी सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में सेंट्रल रेवले का ये कदम सराहनीय है।

रेलवे का बड़ा ऐलान, 20 घंटे से अधिक लेट हुई राजधानी और दुरंतो तो फ्री मिलेगा पानी

24 अप्रैल से 23 मई तक चलेंगी ट्रेनें

बताया जा रहा है कि ये ट्रेनें 24 अप्रैल, 2018 से शुरू होकर 23 मई, 2018 तक चलेंगी और ये वीकली होंगी। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 01027 स्पेशल हर मंगलवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 01028 स्पेशल हर बुधवार दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर वाराणसी से चलेगी और अगले दिन शाम 4 बजकर 15 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी।

इन स्टेशनों से गुजरेंगी ट्रेनें

ये ट्रेन 24 अप्रैल 2018 से 22 मई 2018 तक करीब 5 यात्रा तय करेगी। इन समर स्पेशल ट्रेनों के बीच कई स्टेशन पड़ेंगे। जिनमें कल्याण, लगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खांडवा, ईटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और छेओकी के स्टेशन हैं।

ऐसे होगी सीटों की व्यवस्था

समर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेनों में एक एसी-3 टायर कोच होगा और 5 जनरल सेकंड सिटिंग कोच होंगे। वहीं 5 जनरल सेकंड सिटिंग कोच और 2 जनरल सेकंड श्रेणी कोच होंगे।

ऐसे करें बुकिंग

रेलवे ने बताया है कि इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग सभी पीआरएस स्थानों पर 21 अप्रैल, 2018 से शुरू होगी और बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है। ये बुकिंग विशेष शुल्कों पर की जाएगी।