
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Dera Chief Gurmeet Ram Rahim ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनारिया जेल ( Sunaria Jail ) प्रशासन में इन दिनों सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की वजह से जेल प्रशासन बड़ी मुश्किल में फंस गया है। एक तरफ गुरमीत राह रहीम जेल से बाहर आने के लिए लगातार याचिका दायर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी वजह से जेल में बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
दरअसल सुनारिया जेल प्रशासन को दिक्कत गुरमीत राम रहीम के नाम आ रहीं चिट्ठियों और राखियों की वजह से पैदा हुई है।
गुरमीत के लिए रक्षाबंधन पर राखियां और उसके जन्मदिन के बधाई संदेश वाली चिट्ठयां हजारों की संख्या में पहुंच रही हैं।
इससे जेल प्रशासन के साथ-साथ डाक विभाग के कर्मचारियों की भी काफी परेशान हैं।
आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की कैद और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
ओवर टाइम कर रहे कर्मचारी
डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को भले ही संगीन आरोपों में जेल भेजा गया हो लेकिन उसके समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराना कम नहीं किया है।
गुरमीत के नाम डाकघर में रोजाना हजारों की संख्या में डाक पहुंच रही है, जिनको जेल भेजा जाता है।
खास बात यह है कि गुरमीत की वजह से डाकघर के कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त कार्यभार की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में कर्मचारी ओवर टाइम कर रहे हैं।
15 अगस्त को गुरमीत का जन्मदिन
गुरमीत राम रहीम का जन्मदिन 15 अगस्त को आता है। इस बार 15 अगस्त को ही राखी का त्योहार भी है।
ऐसे में गुरमीत के समर्थक बड़ी संख्या में उसे जेल में राखियां और बधाई संदेश वाली चिट्ठियां सुनारिया के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर स्थित उप डाकघर में पहुंच भेज रहे हैं।
एक-एक डाक का रिकार्ड कंप्यूटर में दर्ज करना फिर सूची तैयार कर जेल प्रशासन को भेजना कर्मियों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।
हर डाक की गहनता से जांच
डाक घर से रोजाना दो कर्मचारी बोरों में डाक भरकर जेल प्रशासन तक पहुंचते हैं। उधर, जेल प्रशासन के लिए भी बड़ी मुकिश्ल पैदा हो गई है। जेल प्रशासन को प्रत्येक डाक की गहनता से जांच करनी पड़ रही है।
Published on:
10 Aug 2019 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
