
Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में स्टूडेंट्स की जीवनशैली को समझने के लिए किए गए सर्वे में यह पाया गया है कि ज्यादातर छात्र अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और सूचनाओं के स्त्रोत के लिए सोशल मीडिया पर भरोसा करते हैं। फोर्टिस हेल्थकेयर के मेंटल हैल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ. समीर पारिख के निदेर्शन में स्कूल जाने वाले 14 से 17 वर्ष के 1350 किशोरों पर यह सर्वे किया गया।
सर्वे में पाया गया कि स्टूडेंट्स सूचना के स्त्रोत तक जाने और वहां उसे पढऩा बहुत कम पसंद करते हैं। इसके बजाए वे तथ्यों, समाचारों और सूचना के लिए सोशल मीडिया पर भरोसा करते हैं। सोशल मीडिया उनकी जीवनशैली, पहनावा व खरीदारी के तौर-तरीके को प्रभावित करता है। इस सर्वे में सामने आईं ये 9 बातें -
1. 74 प्रतिशत स्टूडेंट्स मानते हैं कि सूचना, तथ्यों और ताजा घटनाओं की जानकारी के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा मंच है।
2. 77 प्रतिशत विद्यार्थियों की राय मोटे तौर पर उन चीजों पर आधारित होती है, जिन्हें वे अक्सर टेलीविजन पर देखते हैं।
3. 24 प्रतिशत किशोरों ने बताया कि उन्हें पढऩा पसंद नहीं, जबकि 76 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें पढऩे में आनंत नहीं आता।
4. 65 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना था कि जिन उत्पादों का विज्ञापनसेलेब्रिटी करते हैं, वह अधिक विश्वसनीय होते हैं।
5. 65 % विद्यार्थियों ने कहा कि जब वे किसी सेलेब्रिटी से अपनी तुलना करते हैं तो पहनावे और चाल-ढाल सहित अपनी छवि के बारे में वे खराब महसूस करते हैं
6. 72% किशोरों ने बताया कि मीडिया में वे जो कुछ देखते हैं, उससे प्रभावित होकर वे उत्पाद खरीदते हैं
7. 62 % विद्यार्थियों ने कहा कि फैशन के ताजा चालचलन का वह दबाव महसूस करते हैं
8. 64 % विद्यार्थियों को तब बुरा लगता है जब उनके पसंदीदा प्रतिभागियों को वोट के जरिए बाहर कर दिया जाता है।
9. 97 % प्रतिभागियों ने माना कि मीडिया साक्षरता से विद्यार्थियों को सामाजिक दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी
Published on:
22 Jun 2016 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
