14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राबड़ी और लालू से भी ज्यादा तेज के करीब है यह शख्स, घर लौटने को लेकर किया बड़ा खुलासा

तेज प्रताप के घर लौटने को लेकर उनके बेहद करीबी ने खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
tej pratap- laxman prasad

राबड़ी और लालू से भी ज्यादा तेज के करीब है यह शख्स, घर लौटने को लेकर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। तेज प्रताप इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्योंकि, उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने का फैसला लिया है। वहीं, जबसे उन्होंने तलाक पेपर कोर्ट में दाखिल किया है तब से वो अपने घर नहीं गए हैं। तेज प्रताप के परिजन उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच तेज प्रताप के बेहद करीब उनके दोस्त लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने तेज प्रताप को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।

तेज प्रताप के घर लौटने को लेकर बड़ा खुलासा

लक्ष्मण प्रसाद, लालू और राबड़ी से भी ज्यादा तेज के करीब हैं। दोनों अक्सर साथ समय बिताते हैं और अभी भी वो तेज प्रताप के साथ ही हैं। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि तेज प्रताप कार्तिक मास को लेकर मथुरा और वृंदावन में विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को कार्तिक मास खत्म हो जाएगा। इसके बाद तेज प्रताप बिहार लौट जाएंगे। लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि तेज प्रताप ने उन्हें खुद बताया है कि वे 23 नवंबर को बिहार लौट जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार लौटने के बाद वो घर जाएंगे या कहीं और इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। इधर, चर्चा यह भी है कि तेज प्रताप दिल्ली में मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी से मुलाकात कर सकते हैं।

पिता के लिए की पूजा-अर्चना

लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि तेज प्रताप के पिता इन दिनों ज्यादा बीमार हैं। इसके लिए तेज प्रताप ने विशेष पूजा-अर्चना की है। इसके अलावा भाई तेजस्‍वी यादव, बहन मीसा और पूरे परिवार की सलामती के लिए भी पूजा कराई है।

लक्ष्मण प्रसाद ने तेज प्रताप से कहा था चुनाव लड़ने के लिए

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लक्ष्मण प्रसा ने तेज प्रताप यादव के साथ फेसबुक लाइव किया था। इस दौरान लक्ष्‍मण प्रसाद ने तेज प्रताप यादव से ब्रज से 2019 में चुनाव लड़ने तक की अपील कर दी थी। उन्होंने तेज प्रताप को मथुरा का धरोहर भी बताया था।