4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में सबसे महंगा फ्लैट 45 करोड़ में बिका, दिखता है अरब सागर का नजारा

इन दिनों रियल एस्टेट का बाजार चौतरफा दबाव झेल रहा है। नोटबंदी के बाद से यह क्षेत्र मंदी से उबर नहीं पाया है।

2 min read
Google source verification
Ashford Palazzo

Ashford Palazzo

मुंबई। इन दिनों रियल एस्टेट का बाजार चौतरफा दबाव झेल रहा है। नोटबंदी के बाद से यह क्षेत्र मंदी से उबर नहीं पाया है। इस स्थिति में भी दक्षिण मुंबई में 9 अगस्त को भुलाभाई देसाई रोड स्थित एक फ्लैट 2.09 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट के दाम पर बिक गया। 2,152 वर्ग फुट बिल्ड-अप एरिया के इस फ्लैट को 45 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इस फ्लैट की विशेषता यह है कि इसकी बालकनी से अरब सागर का नजारा दिखता है। एंपायर इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष रंजीत मल्होत्रा ने इस फ्लैट को खरीदा है।

6 लेवल पार्किंग है, जिम है, बैंक्वेट हॉल है
यह फ्लैट ऐशफर्ड पलाजो नामक भवन में है। इस 19 मंजिला भवन के हर फ्लोर पर एक फ्लैट है और बिल्डिंग में महज 12 फ्लैट ऐसे हैं, जिनमें लोग रहते हैं। इसमें 6 लेवल पार्किंग है, जिम है, बैंक्वेट हॉल है, बच्चों के लिए प्ले एरिया है और एक सर्विस फ्लोर भी है।

पति-पत्नी ने 2.25 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी दी
मल्होत्रा ने इस भवन के 16वें तल (फ्लोर) पर फ्लैट खरीदा है। यदि नीचे के 7 तल को छोड़ दिया जाए तो कहा जा सकता है उन्होंने 9वें तल का फ्लैट खरीदा है। रजिस्ट्री के मुताबिक, इस फ्लैट का बिल्ड-अप एरिया 2,152 वर्ग फुट है जबकि कार्पेट एरिया 1,585 वर्ग फुट। रंजीत मल्होत्रा की पत्नी उमा ने इसी बिल्डिंग के 8वें माले का फ्लैट खरीदा है। दोनों ने एक ही दिन सौदा किया और उन्होंने भी 45 करोड़ रुपए में फ्लैट खरीदा। उमा के फ्लैट का बिल्ट-अप एरिया 2,690 वर्ग फुट है और कार्पेट एरिया है 2,168 वर्ग फुट। दोनों फ्लैट्स पर चुकाई गई स्टाम्प ड्यूटी की बात करें तो मल्होत्रा पति-पत्नी ने कुल 2.25 करोड़ रुपए चुकाए। दोनों फ्लैटों के साथ उन्हें 4 पार्किंग लॉट मिले है। रंजीत और उमा एंपायर इंडस्ट्रीज में निदेशक के पद पर हैं। उमा गरीब बच्चों के लिए स्कूल चलाती हैं। रंजीत टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं। दक्षिण मुंबई के ताहनी हाइट्स में इनका एक फ्लैट पहले से है।

इन लोगों ने खरीदे हैं महंगे फ्लैट
पहली बार मुंबई में इतने ज्यादा दाम पर कोई फ्लैट बिका है। इससे पहले मुंबई में 1.60 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से ज्यादा के दाम पर किसी फ्लैट की बिक्री नहीं हुई। पिछले साल जिंदल ड्रग्स के मालिक ने लोढा अल्टामाउंट में 37, 38 और 39वें फ्लोर खरीदे थे, जिसके लिए कुल 220 करोड़ रुपए अदा किए थे। कुछ वर्षों पर शहर के बड़े कारोबारी श्याम जाटिया ने 90 करोड़ रुपए में 6,320 वर्ग फुट का फ्लैट खरीदा था। वहीं एक्टर रणबीर कपूर ने पाली हिल्स में 2,469.60 वर्ग फुट एरिया वाले फ्लैट के लिए 35 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग