19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RJD नेता ने महिला डांसर को गोद में उठाया और फिर की ये हरकत

शादी में गया था नेता, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

2 min read
Google source verification
RJD,social media,viral,rjd leader,dancer,bar dancer,lady dancer,

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरजेडी के एक नेता महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। गया जिले के आरजेडी नेता अरूण दादपुरी वीडियो में साफ-साफ देखें जा सकते हैं। अरूण दादपुरी सिर्फ उस महिला डांसर के साथ डांस नहीं करते बल्कि उसपर खूब पैसे भी लुटाते हैं। उसके बाद अरूण दादपुरी को इतना जोश आ जाता है कि वह उस महिला डांसर को अपनी गोद में उठा लेते हैं। फिर अरूण महिला डांसर के साथ उसे अपनी गोदी में लेकर डांस करने लगते हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि 10 मार्च को हुई शादी में अरूण एक शादी में शामिल होने गए थे। फतेहुपुर में हुई शादी में लोगों के मनोरंजन के लिए शादी वालों ने महिला डांसर्स को बुलाया हुआ था। वहीं आरजेडी नेता अरूण को भी जोश चढ़ गया और वह भी महिला डांसर्स के साथ डांस करने लगे। बता दें कि अरूण फतेहुपुर प्रखंड के प्रमुख हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी की खुशी में हवाई फायरिंग भी हुई थी। हवा में फायरिंग होते ही कुछ डांसर डर गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपना डांस बंद कर दिया था। लेकिन बाद में उन्हें समझाने बुझाने के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया गया।

बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने ही आरजेडी के नेता प्रदीप देव का वीडियो वायरल हुआ था। प्रदीप देव एक बार डांसर के साथ ठुमके लगाते दिखे थे। उस वायरल वीडियो में भी प्रदीप बार डांसर पर पैसे लुटाते दिख रहे थे। यही नहीं ये वीडियो भी एक शादी की घटना की थी। 12 फरवरी को गोपालगंज जिले के नगर थाने के पास ये शादी हुई थी। उस शादी में भी ऑर्केस्ट्रा का आयोजन था। जिसे देखकर प्रदीप देव को भी जोश आ गया था और वह भी उनके नाथ नांचने लगे थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग