19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 अगस्त: आज अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है

आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली: आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्रअरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार में जन्में केजरीवाल आज पूरे 49 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो विरोधी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ट्विटर पर सुबह से ही #HappyBirthdayJantaKaCM टॉप ट्रेंड में शामिल है।
आइए आपको कुछ ऐसे ही चुनिंदा ट्वीट दिखाते हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ छोड़ी सरकारी नौकरी
2 अक्टूबर 2012 को राजनीति में कदम रखने वाले केजरीवाल कुछ ही समय देश के बड़े राजनेताओं में शामिल हो गए। 1992 में भारतीय नागरिक सेना के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आ गए और दिल्ली में आयकर कमिश्नर नियुक्त हुए। 2000 में नौकरी से वीआसर लेकर केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में कूद पड़े और एक जनआंदोलन खड़ा किया।

पहली बार सीएम बने, 49 दिन में इस्तीफा दे दिया
26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी का गठन कर 2013 के दिल्ली विधान सभा चुनावों उतर आए। नौकरशाह से सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजनीति में धमाकेदार प्रवेश किया। आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतकर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी। पहली बार सीएम बने केजरीवाल ने सिर्फ 49 दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली की राजनीति में धमाकेदार वापसी
फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा कर लिया। 14 फरवरी 2015 को अरविंद केजरीवाल दुबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए।
अरविंद केजरीवाल राजनीति के अलावा भी कई वजहों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी उनके मफलर को उन्हें मफलरमैन की उपाधि दी जाती है तो कभी वो अपनी खांसी की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। तो कभी अपने सादे पहनावे और चप्पल की वजह से लोगों और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग