विविध भारत

उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे उत्पल कुमार सिंह को मिली लोकसभा सचिव की अहम जिम्मेदारी, जानें क्या है उनकी खासियत

  Retired IAS officer Utpal Kumar Singh बिहार के जमुई के रहने वाले हैं। लोकसभा में सचिव बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव मलयपुर में खुशी का माहौल है।

2 min read
लोकसभा में सचिव बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव मलयपुर में खुशी का माहौल है।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए पूर्व आईएएस उत्तल कुमार सिंह (Retired IAS officer Utpal Kumar Singh ) को एक महीने के अंदर मोदी सरकार ( Modi Government ) में अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें रिटायरमेंट के बाद वर्तमान सरकार ने लोकसभा में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा सचिव ( Lok Sabha Secretary ) के रूप में वो एक सितंबर से अपनी सेवा देंगे।

लोकसभा में सचिव बनाए गए उत्पल कुमार सिंह भारत सरकार के कई विभागों में कई पदों पर काम कर चुके हैं। एक आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी छवि निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारी ( Fair and honest officer ) की रही है। उत्तराखंड में उत्पल कुमार कई सुधार कार्यक्रमों को लागू करने के लिए जाने जाते हैं। खासतौर से प्रशासनिक मामलों बिना विवाद में रहे कुशलतापूर्वक संपन्न करने में उन्हें महारत हासिल है।

ओम बिरला ने दी नियुक्ति को मंजूरी

बिहार के जमुई जिला निवासी रिटायर्ट आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का सचिव जैसे ओहदेदार पद पर नियुक्ति को मंजूरी सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने दी है।पूर्व आईएसएस उत्पल कुमार सिंह को रिटायर होने के बाद भी लोकसभा सचिव बनाने पर उनके पैतृक गांव में लोगों के बीच खुशी का माहौल है।

पैतृक गांव मलयपुर में खुशी का माहौल

इससे पहले उत्पल कुमार उतराखंड में कई सरकारी विभागों में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। उनके पास अहम विभागों में काम करने का अच्छा अनुभव है। लोकसभा में सचिव पद पर नियुक्त होने की जानकारी के बाद उनके पैतृक गांव जमुई जिले के बाराहाट प्रखंड के मलयपुर गांव में लोगों के बीच खुशी का माहौल देखा गया।

परिवार से आने वाले लोग हों या फिर गांव वाले, उत्पल कुमार सिंह का लोकसभा में सचिव होने पर लोगों ने उन्हें शुभकामना और बधाइयां दी हैं। गांव के लोगों ने उत्पल को नई जिम्मेदारी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी धन्यवाद कहा है।

1986 में हुआ था अखिल भारतीय सेवा के लिए चयन

उत्पल कुमार सिंह के चाचा युगल किशोर सिंह ने बताया कि उत्पल कुमार सिंह 1986 मैच में आईएस अधिकारी बने थे। बीते 31 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्य सचिव होने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। रिटायर होने के बाद भी उनके कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने फिर से अहम पद पर काम करने का सम्मान दिया है। उन्हें लोकसभा में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उत्पल कुमार सिंह के चाचा ने बताया कि वो सचिव के पद पर 1 सितंबर से अपना योगदान देंगे।

Updated on:
30 Aug 2020 10:28 am
Published on:
30 Aug 2020 10:21 am
Also Read
View All
Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

Liquor shop dispute: शासकीय शराब दुकान विवाद: सरपंच बोला- मैं हिंदी में हस्ताक्षर करता हूं, कलेक्टर के पास पहुंचे गांव वाले

Achievement: मनरेगा में पंजीकृत सभी श्रमिकों का ई-केवाइसी पूरा, छत्तीसगढ़ में अव्वल रहा कोरिया

Weather updates: सरगुजा में मौसम विभाग का अलर्ट! तेज आंधी, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगीं हवाएं

5th-8th board exam 2026: सरगुजा में 2 हजार 314 केंद्रों पर कल से होगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, इस बार शुरु की गई है ये नई व्यवस्था

अगली खबर