12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
VIRAL VIDEO: शराब न देने पर भड़की आयरिश महिला, हंगामे का वीडियो वायरल
Play video

VIRAL VIDEO: शराब न देने पर भड़की आयरिश महिला, हंगामे का वीडियो वायरल

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद महिला मुसाफिर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Google source verification

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला जमकर हंगामा बचा रही है। घटना की वीडियो बीते 10 नवंबर की है। खबरों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे विमान में नशे में धुत बिजनेस क्लास आयरिश महिला यात्री को और शराब देने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद वह भड़क गई। उसने जमकर हंगामा किया, साथ ही क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला यात्री ने एक क्रू सदस्य को थप्पड़ भी मारा। ये पूरी घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई- 131 की है। वहां खड़े केबिन क्रू मेंबर ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला यात्री को 40 से अधिक बार अपशब्द कहते सुना गया। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद महिला मुसाफिर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत