4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थर से सीधा इस शिवलिंग पर गिरता है जल, कुछ ऐसा दिखता है ये अद्भुत नजारा

यहां के बाबा ने सालों तपस्या कर प्रकट किया है यहां पानी

2 min read
Google source verification
lord

कितना सुखद एहसास होगा जब आप अपनी आंखों से पत्थर से पानी की उन बूंदों को देखेंगे जो सीधा शिवलिंग पर गिर रही हैं। ऐसा ही नजारा है होता है कुछ धौलपुर का। यहां के डांग के जंगलों में कुछ ऐसा नजारा है, जो आपको मोहित कर देता है। वह इसलिए क्योंकि प्रकृति खुद ही शिवलिंग का जलाभिषेक करती है। धौलपुर जिले की इस जगह के बारे में कहा जाता है कि ये महाभारत के समय की है। तभी से ये मंदिर लोगों की भक्ति का केंद्र रहा है। यहां छावनी में भगवान श्री राम और हनुमान जी मंदिर हैं, जिन्हें हर रोग पीड़ा को हरने का वरदान मिला हुआ है। इसके अलावा सरमथुरा डांग क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन सिद्ध स्थल हज्जपुरी धाम भी श्रद्धालुओं के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। यही नहीं खुरदिया गांव से 4 किलोमीटर दूर डांग के जंगलों में स्थित हैं। इस जगह हज्जपुरी सिद्धबाबा मंदिर और हनुमान की मूर्ति है।

गांव के एक निवासी दिनेश शर्मा बताते हैं कि यहां कदम के पेड़ सबसे ज्यादा हैं। जिनसे हर समय पत्थरों से पानी रिसता रहता है। उसके कारण कुंड हमेशा पानी से भरा रहता है। वहीं हज्जपुरी धाम के संत सेवादास कहते हैं कि लोग यहां रोजाना अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सिद्धबाबा हज्जपुरी पर ढोक लगाकर कुंड में स्नान करते हैं। खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन यहां स्नान का विशेष महत्व है।

इस जगह की खास बात यह है कि यहां की शिवलिंग काफी पुरानी है। इसके अलावा यहां हनुमान जी व सिद्ध बाबा की मूर्ति भी है। इस जगह की जो सबसे खास बात है वो भगवान शिव पर सीधे जलाभिषेक करना है। लेकिन ज्यादा फेमस न होने कारण यहां लोग नहीं आ पाते। अगर प्रशासन ध्यान दें तो ये जगह एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रुप में उभर सकती है। ज्यादा फेमस न हो पाने के कारण ये जगह अब फेमस नहीं हैं। यहां कच्ची सड़कें हैं बिजली का भी सही से प्रबंध नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग