5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसमः मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात, एमपी समेत कई राज्यों में मानसून रहेगा मेहरबान

Weather Forecast Mumbai में Heavy Rainfall का अलर्ट चार दिन से हो रही बारिश से बेहाल मुंबई गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में होगी बारिश

2 min read
Google source verification
Rain

नई दिल्ली। मानसून की रफ्तार ( Weather forecast ) के साथ अब उसकी मेहरबानी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मुंबई में जहां चार दिन की बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है वहीं गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश से कमोबेश ऐसा ही हाल है।

लेकिन देश का एक हिस्सा ऐसा भी है जो अब तक झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहा है। इसमें उत्तर भारत प्रमुख रूप से शामिल है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें अगले 24 घंटे महाराष्ट्र और गुजरात भारी से भारी बारिश होगी।


यही नहीं राजस्थान में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी बारिश के लिए तीन दिन और इंतजार करना होगा। 5 से 6 जुलाई के आस-पास यहां मानसून आने की उम्मीद है।

मुफ्ती के जर्सी वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का पलटवार, बोले- इसे धर्म से ना जोड़ें

मानसून की वजह से मुंबई और झारखंड में कई लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि गुजरात और ओडिशा में भी जोरदार बारिश का असर जन जीवन पर पड़ा है। यहां सड़कों पर जल भराव के कारण लोगों को आने जाने में मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने सात जुलाई तक मुंबई में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि अब तक चार दिन से हो रही बारिश ने मुंबई का बुरा हाल कर दिया है। यहां हो रही बारिश के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि इसका सीधा असर उड़ानों पर भी पड़ा है। कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ाने या तो देरी से चल रही हैं या फिर उन्हें डायवर्ट कर दिया गया है।


हिंदमाता, अंधेरी सब वे समेत कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हर साल बारिश के बाद जल भराव की स्थिति बन जाती है। सोमवार को हुई बारिश के बाद यहां के रास्तों पर हर जगह जल भराव की स्थिति बन गई। खास बात यह है कि ये रास्ता ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में लोगों ने सुबह से ही इन रास्तों में जल जमाव की बुरी स्थिति को लेकर अपनी परेशानी साझा की है।

बिहार में भी अच्छी बारिश

बारिश की बात करें तो बिहार में कई जिलों में मानसून का असर देखने को मिला है। औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई जैसे जिलों में रुक रुक कर अच्छी बारिश हुई।

उत्तर की तरफ बढ़ रहा मानसून

मानसून ने अपना रुख अब उत्तर की तरफ कर लिया है। दरअसल मानसून की बारिश अब द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, लखीमपुर खेरी, मुक्तेश्वर होता हुआ उत्तर की ओर पहुंचेगा।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव का असर आस-पास के इलाकों जैसे पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों पर दिखाई दे रहा है। अगले 24 घंटों में इसके और सक्रिय होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग