scriptमौसम अपडेटः पहाड़ों पर जारी बर्फबारी, देश के 12 राज्यों में कड़ाके की ठंड का अनुमान | Weather Update Heavy snowfall in hill area cold wind alert in 12 state | Patrika News
विविध भारत

मौसम अपडेटः पहाड़ों पर जारी बर्फबारी, देश के 12 राज्यों में कड़ाके की ठंड का अनुमान

Weather Update घने कोहरे में लिपटा दिल्ली-एनसीआर
उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान
अगले 48 घंटे में एक बार फिर लुढ़केगा पारा

Jan 21, 2020 / 11:43 am

धीरज शर्मा

weather Update

घने कोहरे की चादर में लिपता समूचा उत्तर भारत

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( Weather Update ) जबरदस्त सर्द हो गया है। कई इलाकों में बर्फबारी ( Snowfall ) और बारिश ( Rainfall ) ने ठिठुरन बढ़ाने के साथ-साथ तापमान ( mercury down ) में तेजी से गिरावट दर्ज कराई है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक कड़ाके की ये ठंड फिलहाल एक सप्ताह और चलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे पारा चढ़ेगा। देश के करीब 12 राज्यों में कड़ाके की ठंडा का अनुमान है।
फिलहाल उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा और सर्द हवाओं से कंपा देने वाली ठंड बढ़ी है। देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है।
निर्भया के पिता का आखिरकार टूटा सब्र, सुप्रीम कोर्ट के आगे लगाई ये गुहार

https://twitter.com/hashtag/srinagar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहाड़ों पर व्हाई अटैक जारी
पहाड़ी इलाकों पर अब भी व्हाईट अटैक जानी बर्फबारी का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हिमपात के चलते कई रास्ते जाम हो गए हैं। सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सबसे बड़ा फैसला, अब फांसी पक्की

हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई।
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और आस-पास के इलाके में मंगलवा और बुधवार को मौसम एक बार फिर रूप बदलेगा। यहां तेज हवाओं के साथ कोहरा और उसके बाद हल्की बारिश भी होने के आसार हैं।
दक्षिण में भी बारिश के आसार
देश के दक्षिण इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ तापमान मॉडरेट रहेगा।

यूपी में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बताया कि कश्मीर में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शून्य से कम तापमान होने की वजह से सड़कों पर बर्फ की परत जमी हुई है जिससे खासतौर पर वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

Home / Miscellenous India / मौसम अपडेटः पहाड़ों पर जारी बर्फबारी, देश के 12 राज्यों में कड़ाके की ठंड का अनुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो