16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : दिल्ली में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी बहुत कम

पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट। दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री के बीच बना रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
smog

14 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद बहुत कम।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में भी कमोवेश यही स्थिति है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी बहुत कम रही। लोगों को नजदीक की चीजें भी दिखाई नहीं दे रही थी। जहांगीरपुरी, कश्मीरी गेट, आनंद विहार, जीटी करनाल रोड, आईटीओ, द्वारका इलाके में कोहरा छाया रहा। ठंड को देखते हुए लोगों से ऐहतियात बरतने को कहा गया है।

ठंड से राहत की उम्मीद कम

भारत मौसम विभाग के मुताबिक घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान दस से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जहां तक कोहरे की बात है तो उसमें अभी उतार—चढ़ाव का क्रम बना रहेगा। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीत लहर की चेतावरी जारी की है।