
प. बंगाल: मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ CBI ने दायर की अवमानना याचिका
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रविवार की देर शाम सीबीआई और कोलकाता पुलिस के बीच छिड़ा विवाद अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। दरअसल सीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। सीबीआई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को जानबूझकर उल्लंघन किया है और सीबीआई के काम में रूकावट डालने का काम किया है।
तीन जजों की बैंच मंगलवार को करेगी सुनवाई
आपको बता दें कि सीबीआई ने रविवार की रात घटी घटना को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसपर कोर्ट ने सीबीआई से मंगलवार को सबूत पेश करने को कहा। अब इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के लिए तीन सदस्यों की बैंच गठित कर दी है। इसमें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं। बता दें कि शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े एक मामले में कथित असहयोग के लिए कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगी।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि रविवार की देर शाम सीबीआई के अधिकारी शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी। लेकिन अधिकारी कुछ भी पूछताछ करते उससे पहले पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता पुलिस का कहना था कि अधिकारियों के पास पूछताछ करने के लिए कोई वारंट नहीं था। जबकि सीबीआई अधिकारियों का कहना था कि उनके पास वारंट था। हालांकि इसके बाद से सियासी ड्रामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजीव कुमार के समर्थन में आ गई। मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए धरने पर बैठ गई। इसके बाद से सियासी संग्राम शुरु हो गया है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
04 Feb 2019 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
