22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की सीएम ममता ने अम्फान से क्षतिग्रस्त परिवारों को दिया भरोसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह स्वीकार किया की अम्फान राहत को लेकर समस्या हुई है। राज्य सरकार अति गंभीरता के साथ उन समस्याओं का समाधान करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
बंगाल की सीएम ममता ने अम्फान से क्षतिग्रस्त परिवारों को दिया भरोसा

बंगाल की सीएम ममता ने अम्फान से क्षतिग्रस्त परिवारों को दिया भरोसा

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह स्वीकार किया की अम्फान राहत को लेकर समस्या हुई है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान की तबाही के बाद उत्पन्न परिस्थितियों में जल्दबाजी में राहत सामग्री और मुआवजा की राशि भेजे जाने के मामले में कहीं-कहीं समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। राज्य सरकार अति गंभीरता के साथ उन समस्याओं का समाधान करेगी।

राज्य सचिवालय नवान्न सभा घर में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ममता ने तूफान राहत पर उठ रहे सवालों पर कहा कि अत्यंत कम समय के भीतर राज्य के तूफान प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त लोगों तक राहत सामग्री और मुआवजा की राशि देने का प्रयास किया गया था। यही कारण है कि कहीं कहीं इसे लेकर समस्याएं खड़ी हुई। इसे लेकर दुश्चिंता का कोई कारण नहीं है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक भी क्षतिग्रस्त परिवार तूफान राहत पाने से वंचित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने इस तरह आश्वासन देकर परोक्ष रूप से यह स्वीकार कर लिया कि राहत वितरण को लेकर उठे आरोप आधारहीन नहीं हैं।