scriptWest Bengal : कृषि कानूनों के खिलाफ वामपंथी संगठनों का प्रदर्शन, उत्तर 24 परगना में किया रेलवे ट्रैक को ब्लॉक | West Bengal : Left protest against agricultural laws, block railway track in North 24 Parganas | Patrika News

West Bengal : कृषि कानूनों के खिलाफ वामपंथी संगठनों का प्रदर्शन, उत्तर 24 परगना में किया रेलवे ट्रैक को ब्लॉक

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2020 08:44:13 am

Submitted by:

Dhirendra

उत्तर 24 परगना में वामपंथी संगठनों का प्रदर्शन जारी।
केंद्र सरकार को दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

left

उत्तर 24 परगन में वामपंथी संगठनों का प्रदर्शन जारी।

नई दिल्ली। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली पहुंचने वाले हैं तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक वामपंथी कार्यकर्ताओं ने उत्तर 24 परगना के बेलघरिया स्टेशन पर रेल ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। लेफ्ट समर्थित श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ट्रेड यूनियन के सदस्य नए श्रम का भी विरोध कर रहे हैं। वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांगे न मानने पर केंद्र सरकार को देशव्यापी देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1331786658258116609?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरी

दें कि कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में पंजाब के किसान दिल्ली पहुंचने वाले हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली फरीदाबाद की सीमाएं सील कर दी गई हैं। अर्ध सैनिक बलों को सीमा पर तैनात कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस को भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि किसान दिल्ली पहुंचने में सफल रहे तो इसका असर दिल्ली मेट्रो सेवा पर भी हो सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी किसान आंदोलन को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कई ट्रैक पर मेट्रो सेवा को रोक दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो