5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई बारिश: गड्ढे से टकराकर बाइक से नीचे गिरी महिला, पीछे से आ रही बस ने कुचला

मुंबई में बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेल, हवाई और सड़क यातायात पूरी ठप्प है।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jul 09, 2018

Woman Dead Mumbai

Mumbai Rain

ठाणे। मुंबई में बारिश की वजह से हालात बद्तर हो चुके हैं। मूसलाधार बारिश से मुंबईवासियों पर आफत आन पड़ी है। आलम ये है कि अब बारिश की वजह से लोगों की जान भी जाने लगी है। दरअसल, मुंबई की बारिश ने सड़कों की भी पोल खोल कर रख दी है। रविवार को मुंबई के ठाणे में एक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। दरअसल, ये हादसा सड़क में पड़े गड्ढों की वजह से हुआ, जिसमें एक महिला की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, महिला बाइक से कहीं जा रही थी जब उसकी बाइक एक गड्ढे से टकरा गई और वो सड़र पर जा गिरी। तभी पीछे से आ रही बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई है। ये दर्दनाक हादसा पास में लगी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बारिश ने ले ली एक महिला की जान
ठाणे जिले के कल्याण में एक महिला की बस से कुचलकर मौत हो गई। महिला की पहचान 40 वर्षीय मनीषा भोईर के रूप में हुई है। मनीषा एक सिविल स्कूल में चपरासी का काम करती थीं। भारी बारिश के चलते वो एक रिश्तेदार के साथ घर जा रही थीं, जब रास्ते में उनके साथ ये हादसा हुआ। मनीषा बाइक पर पीछे बैठीं थीं और एक हाथ में छाता पकड़ा हुआ था। शिवाजी चौक के पास उनकी बाइक एक गड्ढे से टकराई और दोनों बाइकसवार नीचे गिर गए। तभी पीछे से आ रही तेज स्पीड बस से कुचलकर मनीषा की मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ सड़क हादसा
वीडियो में दिख रहा है कि उनका रिश्तेदार और सड़क पर मौजूद बाकी लोग तुरंत मनीषा की तरफ भागते हैं। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर पी लोंधे ने कहा कि मनीषा का सिर बस के टायर के नीचे आ गया था और उनका काफी खून भी बह गया था। मनीषा को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस चालक के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई में बद्तर हैं हालात
आपको बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोग और शहर की सड़कें दोनों बेहाल हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है जिससे यातायात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई जगहों पर तो बाढ़ के हालात भी पैदा हो गए हैं। सोमवार को मुंबई का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग महिला को बारिश के पाने से बाहर निकाल रही है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग