scriptदक्षिण कोरिया: शक्तिशाली तूफान में 26 लोग घायल, बाढ़ जैसे हालात | Many injured property also damaged due to storm in South Korea | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

दक्षिण कोरिया: शक्तिशाली तूफान में 26 लोग घायल, बाढ़ जैसे हालात

तपह तूफान के कारण करीब 27,780 घरों की बिजली गुल हो गई
तूफान के कारण जापान के दक्षिणी द्वीपों पर जबरदस्त बारिश हुई

Sep 23, 2019 / 03:35 pm

Mohit Saxena

south korea
सियोल। दक्षिण कोरिया में आए एक शक्तिशाली तूफान में 26 लोग घायल हो गए। इससे करीब 27,780 घरों की बिजली चली गई। इसकी जानकारी सोमवार को बचाव कर्मियों ने दी है। तूफान तपह के कारण पहले जापान के दक्षिणी द्वीपों पर जबरदस्त बारिश हुई। इसके बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए।
हाउडी मोदी कार्यक्रम में दिखा मोदी-ट्रंप का ‘याराना’, बोले ट्रंप

south.jpg

दक्षिण कोरिया के गृहमंत्री के अनुसार दक्षिणी हिस्से के शहरों में रविवार और सोमवार को तूफान के कारण तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश भी हुई। तूफान से जमीनी इलाके में बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ। यह पूर्वोत्तर की ओर मुड़ गया और कमजोर पड़ गया।

मंत्रालय के अनुसार तूफान के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, वहीं 25 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दक्षिण कोरिया के कुछ मीडिया संगठनों ने तीन लोगों की मौत की बात कही है,लेकिन मंत्रालय का कहना है कि इनमें से कोई भी मौत तूफान से नहीं हुई है।

Home / world / Miscellenous World / दक्षिण कोरिया: शक्तिशाली तूफान में 26 लोग घायल, बाढ़ जैसे हालात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो