सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि नए 45 रुपये के एयरटेल स्मार्ट रीचार्ज में स्थानीय और एसटीडी वॉयस कॉलिंग 2.5 पैसे प्रति सेकंड, राष्ट्रीय वीडियो कॉल पांच पैसे प्रति सेकंड और डेटा के लिए 50 पैसे प्रति एमबी की दर लागू होगी। इसके अलावा एसएमएस टैरिफ एक रुपये प्रति मैसेज लोकल, राष्ट्रीय एसएमएस के लिए 1.5 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय संदेशों के लिए प्रति एसएमएस पांच रुपये शुल्क लगेगा। नए 45 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। ये वही लाभ हैं, जो 23 रुपये की प्री-पेड रीचार्ज योजना में भी मिलते थे।