गौरतलब है कि एयरटेल ने हाल ही में Airtel Wifi Calling फीचर शुरू की है। ये फीचर दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी शुरू कर दी गयी है। इसमें मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल है। Airtel Wi-Fi Calling की मदद से एयरटेल सब्सक्राइबर्स लोकल कॉल कर सकते हैं। Airtel Wi-Fi Calling फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग फीचर को इनेबल करना होगा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर बिल्ड में अपग्रेड करना होगा। अगर डेटा खपत की बात करें तो 5 मिनट के वाई-फाई कॉल में 5एमबी डेटा की खपत होगी। इसके अलावा अगर वाई-फाई नेटवर्क गायब हो जाता है तो वाई-फाई कॉल अपने आप VoLTE पर स्विच हो जाएगा।