Airtel का 49 रुपये का स्मार्ट रीचार्ज भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 38.52 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी का डेटा मिलेगा। यानी ग्राहक किसी तरह के आपातकाल की स्थिति में कोई फोन या डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल का 79 रुपये वाला भी रीचार्ज है, जिसमें यूजर्स को 64 रुपये का टॉक टॉइम और 200MB डेटा मिलेगा। जो 23 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान से काफी फायदेमंद है।