20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस App के जरिए कोई भी कर सकता है शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद

अगर आप शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद डोनेशन दे कर करना चाहते हैं तो आपको Bharat Ke Veer या bharatkeveer.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर या इसके ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर के आप अपना योगदान दे सकते हैं।

2 min read
Google source verification
app

इस App के जरिए कोई भी कर सकता है शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए। जबकि कई जवान अस्पताल में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह देश में सैनिकों पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है। इस हमले से पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। पत्रिका न्यूज़ भारत के इन वीर सपूतों की शहादत को सलाम करता है। इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को राज्य सरकार ने 25-25 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी देने का एलान किया है। ऐसे में अगर आप इन शहीद जवानों के परिवार को आर्थिक रुप से मदद करना चाहते हैं तो डोनेशन दे सकते हैं।

ऐसे दे सकते हैं डोनेशन

अगर आप शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद डोनेशन दे कर करना चाहते हैं तो आपको Bharat ke Veer या bharatkeveer.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर या इसके ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर के आप अपना योगदान दे सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले https://bharatkeveer.gov.in/ पर जाएं और आपको फ्रंट पेज पर गाइडलाइन्स के साथ Click here to contribute का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने फोटो के साथ शहीद जवानों की लिस्ट खुलेगी। इसके बाद आप जिस भी जवान की मदद करना चाहते हैं उसपर क्लिक कर कॉन्ट्रीब्यूट कर सकते हैं। हालांकि किसी भी शहीद के परिजन के बैंक खाते में राशि जमा कराने की अधिकतम सीमा 15 रुपए तक ही है।

क्यों हुआ था ल़ॉन्च

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सुझाव पर गृह मंत्रालय ने साल 2017 में Bharat Ke Veer वेबसाइट और ऐप को लॉन्च किया था। इसे लॉन्च करने का उद्देश्य यह है कि देश की जनता अपने सहयोग से शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद कर सके। लोगों के द्वारा मदद की गई इन राशि के जरिए शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक रुप से बड़ी मदद की जा सकती है। इसके जरिए देश का कोई भी व्यक्ति शहीद जवानों के परिवार वालों की मदद कर सकता है।