नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के विज्ञापन दिखाए जाते है, जिसमें किसी प्रोडक्ट का ऐड होता है या फिर नौकरी से जुड़े विज्ञापन होते हैं, जिन्हें देखकर लोग किसी प्रोडक्ट को खरीदना चाहते है और नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं। लेकिन इस बीच कुछ महिलाओं ने फेसबुक के खिलाफ ये आरोप लगाया है कि कंपनी सिर्फ पतियों के लिए ही ऐसे विज्ञापन क्यों दिखाती है महिलाओं के लिए क्यों नहीं?