नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपने वीडियो के साथ गाने और डायलॉग जोड़कर उन्हें पोस्ट करते हैं। अपने वीडियो को एडिट करने के लिए लोग मुजिकली और डबस्मैश का इस्तेमाल करते हैं। ये ऐप आपको अपने वीडियो में गाने, डायलॉग और टेक्स्ट जोड़ने की सहूलियत देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूजिकली और डबस्मैश को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने भी अपना नया फीचर रिवील किया है जो इन दोनों ऐप्स की छुट्टी कर देगा।