Honor 9i को 4 GB रैम और 64 GB व 128 GB इंटरनल स्टोरेज में उतारा गया है। इसके 64 GB स्टोरेज की कीमत करीब CNY 1,399 (लगभग 14,600 रुपये) और 128 GB स्टोरेज की कीमत 1,699 (लगभग 17,800 रुपये ) रखी गई है। जरूरत पड़ने पर फोन के स्टोरेज को 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर दिया गया है।