नई दिल्ली: ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Flipstart Days सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई है, जो 3 अप्रैल यानी कल तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक कई इलैक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस के अलावा होम अप्लायंस पर मिल रहे भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर ग्राहक एक्सिंस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हे 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।