15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए Whatsapp पर किस तरह देख सकते हैं ट्रेन के रियल टाइम अपडेट

इससे ट्रेन यात्रा के दौरान आप रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस के जरिए आपको सभी जानकारियां आपके Whatsapp अकाउंट पर मिलती रहेंगी।

2 min read
Google source verification
whatsapp.png

Whatsapp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इसमें यूजर्स मैसेज, वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के अलावा कई अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। अब इसमें यूजर्स एक ऐप के जरिए ट्रेन की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को एक नंबर पर मैसेज सेंड करना होगा और उन्हें संबंधित ट्रेन से जुड़ी रियल टाइम अपडेट (Real Time Update of Train) मिल जाएंगे। दरअसल, मुंबई बेस्ड एक स्टार्टअप कंपनी यूजर्स को यह सर्विस उपलब्ध कराती है। इसका नाम Railofy है। इससे ट्रेन यात्रा के दौरान आप रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस के जरिए आपको सभी जानकारियां आपके Whatsapp अकाउंट पर मिलती रहेंगी। जानते हैं कि इस सर्विस का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

मिलेंगी ये जानकारियां
Railofy के जरिए यूजर्स ट्रेन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको एक नंबर पर मैसेज सेंड करना होगा। इसके बाद आपको Whatsapp पर संबंधित ट्रेन की जानकारी जैसे पीएनआर स्टेटस पता कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन कितनी लेट है और उसकी करंट पोजिशन का भी पता चल जाएगा। सभी अपडेट यूजर्स को उनके Whatsapp मैसेज पर ही मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें— WhatsApp लाया कमाल का सिक्योरिटी फीचर, अब Chat Backup पर भी लगेगा ताला

क्या करना होगा
ट्रेन से संबंधित रियल टाइम स्टेटस प्राप्त करने लिए यूजर्स को अपने व्हाट्सएप कॉन्टेक्ट्स में +91-9881193322 नंबर सेव करना होगा। इसके बाद जब भी आपको यात्रा करनी हो तो इस नंबर पर अपना 10 अंकों वाला पीएनआर नंबर लिखकर भेजना होगा। पीएनआर नंबर भेजने के कुछ देर बाद ही यूजर को उस ट्रेन से जुड़े रियल टाइम अपडेट्स मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें— Whatsapp यूजर्स के लिए जल्द आ सकते हैं ये कमाल के 6 फीचर्स, जानिए इनसे आपको क्या फायदा होगा

सर्विस में कई खास सुविधाएं
इस सर्विस से लोगों का टाइम भी बचेगा और ट्रेन के रियल टाइम अपडेट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसमें यह भी पता चलेगा कि पिछला स्टेशन कौन सा गुजरा और अगला स्टेशन कौन सा आने वाला है। ये सभी जानकारियां लोगों को उनके WhatsApp पर ही मिल जाएंगी। Railofy के अनसार, करीब 60 लाख लोग हर महीने Google पर ट्रेनों के समय को लेकर सर्च करते हैं। जब भी यूजर इस सर्विस का इस्तेमाल बंद करना चाहें तो उन्हें STOP लिखकर उसी नंबर पर मैसेज करना होगा, जिसके बाद यह बंद हो जाएगी।