
Telegram
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। लोग इसकी प्राइवेसी पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। इस बीच व्हाट्सएप के यूजर्स दूसरी मैसेजिंग ऐप्स पर शिफ्ट हो रहे हैं। व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी के विरोध के बीच Telegram की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। इसके यूजर्स बेस में तेजी से वृद्धि हो रही है। टेलीग्राम के फीचर्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं और लोग इस ऐप पर ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। टेलीग्राम में भी व्हाट्सएप जैसे कुछ फीचर्स हैं। व्हाट्सएप की तरह टेलीग्राम में भी यूजर्स को अपना 'लास्ट सीन' हाइड करने का ऑप्शन मिलता है।
ऐसे हाइड करें 'लास्ट सीन'
अगर आप भी व्हाट्सएप छोड़कर टेलीग्राम पर शिफ्ट हो गए हैं तो हम आपको बता रहे है कि कैसे आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में टेलीग्राम ऐप ओपन करें। इसके बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर में हैमबर्गर मेन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद मेन्यू में दिए गए ऑप्शंस में से सेटिंग्स पर टैप करें। इसके बाद प्राइवेसी और सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको 'लास्ट सीन' का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करेंं।
इनमें से कर सकते हैं सेलेक्ट
'लास्ट सीन' ऑप्शन में जाने पर आपको कुछ और ऑप्शंस नजर आएंगे। इनमें से आप सेलेक्ट कर सकते हैं कि कौन आपका 'लास्ट सीन' देख सकता है या कौन नहीं। इसमें आप एवरीवन वाले डिफॉल्ट सेटिंग को माय कॉन्टैक्ट्स या नोबडी में चेंज कर सकते हैं। सभी से लास्ट सीन हाइड करने के लिए आपको 'नोबडी' सेलेक्ट करना होगा।
आप भी नहीं देख पाएंगे इनका लास्ट सीन
इसके बाद आपको राइट साइड में चेक मार्क पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एक मैसेज दिखाई देगा। इस मैसेज में लिखा होगा कि जिन यूजर्स के साथ आप लास्ट सीन शेयर नहीं कर रहे हैं, आप भी उनका लास्ट नहीं देख पाएंगे। हालांकि, अनुमानित लास्ट सीन जरूर दिखाई देगा। इसके बाद आप ओके पर क्लिक करें और आपका लास्ट सीन हाइड हो जाएगा।
Published on:
06 Feb 2021 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
