यह रिजल्ट Truecaller पर लाया गया है। इस ब्लॉग पर दिए नंबर सही हैं या गलत इस बारे में पता करने के लिए truecaller पर इन्हें सर्च गया जिसमें इन नंबर्स पर वही नाम सामने जो वेबसाइट पर लिखे गए हैं। हालांकि इनमें से कुछ रिजल्ट अलग भी हैं। माना जा रहा है की यदि ये नाम और नंबर्स सही निकले तो इन लड़कियों की पर्सनल डिटेल्स भी लीक हो सकती है। इन नंबर्स के साथ यूजर्स की आधारकार्ड, बैंक, जीमेल के साथ कई दूसरी डिटेल जुड़ी होती हैं। ऐसे में इन नंबर्स का मिसयूज भी किया जा सकता है जो यूजर्स के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।