नई दिल्ली: हाल में ही मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने अपने नए पेमेंट फीचर की शुरुआत की है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Twitter के जरिए भी पैसे भेज सकते हैं, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे। फेसबुक और ट्विटर के जरिए पैसे भेज के लिए आपको सबसे पहले SBI मिंगल ऐप को डाउनलोड करना होगा। बता दें, यह एसबीआई का सोेशल बैंकिंग ऐप है।