नई दिल्ली: आजकल के युवा कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं जहां पर वो लोगों से जुड़ सकते हैं साथ ही उनसे बातचीत करने के साथ उनके साथ फोटोज, वीडियो और टेक्स्ट शेयर कर सकते हैं। बता दें कि इन्ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम का नाम भी आता है। इंस्टाग्राम आजकल के युवाओं को खूब रास आ रहा है और लोग इसपर काफी समय बिताते हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक नया फीचर आ गया है जिसकी मदद से अब आप स्टोरी देखकर शॉपिंग कर सकते हैं।