नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आप सभी इंटरनेट भी चलाते होंगे और कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव होंगे। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बात करें तो फेसबुक सबसे पहले याद आता है। फेसबुक हमें अपने दोस्तों और करीबियों से जुड़ने का मौक़ा देता है, इस पर एक ऐसा फीचर है जो हमारी पुरानी यादों को संभालकर रखता है और अब इस फीचर में फेसबुक ने बड़ा बदलाव किया है।