नई दिल्ली: अब तक जब भी आपके फोन में नेटवर्क नहीं आता था तब आप कॉल नहीं कर पाते थे और ना ही इंटरनेट इस्तेमाल कर पाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और जब भी आपके फोन में नेटवर्क प्रॉब्लम आएगी तब आप वाई-फाई का इस्तेमाल करके अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को कॉल कर सकते हैं। दरअसल आजकल बढ़ते हुए यूजर्स की वजह से कॉलड्रॉप की समस्या आम हो गयी है ऐसे में टेलीकॉम कंपनी आईडिया और वोडाफोन ने साथ मिलकर इस नये सिस्टम पर काम करना शुरू किया है जिसका फायदा जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा।