इस पूरा मामले पर जियो का कहना है कि वो IUC खत्म होते ही कॉलिंग को फ्री कर देगी। बता दें कि जियो के इस फैसले के बाद यूजर्स सिर्फ जियो नेटवर्क और लैंडलाइन पर ही फ्री कॉल कर सकते हैं। अगर दूसरे नेटवर्क पर भी फ्री कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं तो आपको IUC टॉप-अप वाउचर रीचार्ज करना होगा जिसकी शुरुआती कीमत 10, 20, 50, 100 रुपये है, जो मंथली प्लान से अलग से रीचार्ज करना होगा। इसके अलावा 500 और 1,000 रुपये का भी वाउचर है, जो हैवी प्लान के लिए पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 7,012 मिनट और 14,074 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।