इस फीचर की मदद से यूज़र्स को वाॅट्सऐप (WhatsApp) पर किसी भी मैसेज के जवाब में उस मैसेज पर इमोजी से रिएक्शन देने की सुविधा मिलेगी। यह फीचर वन-टू-वन चैट्स के साथ ग्रुप चैट्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इसमें अलग-अलग इमोजी से एक ही मैसेज पर कई बार रिएक्शन दिया जा सकेगा।
यह फीचर इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक मैसेंजर, आईमैसेज और लिंक्डइन पर पहले से उपलब्ध है।