बता दें कि व्हाट्सएप का नया फीचर बीटा वर्जन 2.21.3.13 इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को मिल रहा है। इसके तहत ये यूजर्स वीडियो को म्यूट कर पाएंगे। यह फीचर उन्हें वीडियो क्लिप को सेंड करने से पहले म्यूट करने का कंट्रोल देता है। WABetaInfo ने इस बारे में जानकारी साझा की है। WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें म्यूट वीडियो का ऑप्शन नजर आ रहा है।
व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी शेयर की है। बता दें कि WABetaInfo व्हाट्सएप के लेटेस्ट फीचर को ट्रैक करता है। रिपोर्ट के अनुसार,video mute feature के जरिए यूजर्स किसी को भी वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कर पाएंगे। व्हाट्सएप का यह नया फीचर Instagram और Twitter के फीचर जैसा है। बता दें कि इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ठीक ऐसा ही फीचर मौजूद है।
यूजर्स को यह नया फीचर वॉल्यूम आइकन के रूप में मिलेगा। इस आइकन पर टैप करके यूजर्स वीडियो को शेयर करने से पहले म्यूट कर सकेंगे। हालांकि कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर सभी यूजर्स के लिए कब तक रोल आउट किया जाएगा। इसके अलावा व्हाट्सएप मल्टी डिवाइस फीचर पर भी काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना WhatsApp अकाउंट एक साथ कई डिवाइस में एक्सेस कर सकेंगे।