
Whatsapp Link Device Feature Available for Android, iPhone Users
नई दिल्ली। WhatsApp अक्सर ही अपने नए फीचर्स और अपडेट्स को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इस बीच एक बार फिर व्हाट्सऐप के नए फीचर को लेकर हलचल तेज हो गयी है। इस फीचर के जरिए आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस में लिंक कर ( Link Device Feature For Whatsapp ) सकेंगे। बता दें कि इस फीचर पर कंपनी काफी लंबे समय से काम कर रही है। इस नए फीचर का नाम Linked Device है।
WABetainfo के मुताबिक, Linked Device फीचर की एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें Link A New Device लिखा है । इस फीचर के आने के बाद आप आपने व्हाट्सऐप अकाउंट को स्मार्टफोन के अलावा और कई डिवाइस पर लॉगिंग करके यूज कर सकेंगे। फिलहाल इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है कि कंपनी इस फीचर को कब तक रोलआउट करेगी।
बता दें कि एक अन्य रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर काफी अलग होगा और इसके इस्तेमाल के लिए वाईफाई की जरूरत पड़ेगी। इतना ही नहीं, ये मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करेगा जिसकी वजह से वाईफाई की जरूरत पड़ सकती है। गौरतलब है इससे पहले कंपनी फेक न्यूज से बचने के लिए सर्च फीचर को रोलआउट किया है। साथ ही मैसेज की लिमिट भी कम कर दी है।
Published on:
08 May 2020 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
