नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में आज Mi 10 5G के साथ Mi Box और Mi True Wireless Earphones 2 को ऑनलाइन ( Xiaomi Live Launch Event ) लॉन्च कर दिया है। Mi True Wireless Earphones 2 को भारत में 4,499 रुपये में उतारा गया है, लेकिन पहले सेल के दौरान इसे 3,455 रुपये में 12 मई को बेचा जाएगा। इसमें डुअल माइक, Google Assistant और 14 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। चलिए विस्तार से Mi 10 और Mi Box के फीचर्स, कीमत और सेल के बारे में बताते हैं।