10 हजार रुपए क कैशबैक
एयरटेल ने इसके लिए कैशबैक आॅफर निकाला है। इस आॅफर के तहत सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से आईफोन 10 खरीदने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक ऑफर सीमित समय के लिए रखा गया है। बताया गया है कि एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स (iPhone x) केवल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलॉक्ड डिवाइस के तौर पर, पहले आओ, पहले पाओ आधार पर और पूरा भुगतान करने पर ही दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि एयरटेल के प्रीपेड और नॉन-एयरटेल ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक के तौर पर अपग्रेड हो सकते हैं और हाई स्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा के लिए उपलब्ध विभिन्न प्लान में से मनपसंद चुन सकते हैं।