गौरतलब है कि पिछले साल 2017 में आईफोन एक्स के दो वेरिएंट को पेश किया गया था, जिसमें 64 जीबी वेरिएंट कीमत 89,000 रुपए है जबकि 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,05,000 रुपए रखी गयी थी। इसके कुछ महीनों बाद ही गोल्ड वेरिएंट पर काम शुरू कर दिया गया ताकी जल्द ही यूजर्स के लिए पेश किया जा सकें। इसमें फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए है, जिसमें से एक टेलीफोटो और दूसरा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। साथ ही इसमें 4K क्वालिटी वीडियोग्राफी भी दिया गया।