Honor Play में 6.3इंच HD+ (2340×1080 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और यह 19.5:9 अस्पेक्ट रेशयो के साथ है। इस हैंडसेट के टॉप पर नॉच दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइंड 8.1 ओरियो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो बनाने के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट है।