कैमरा टेक्नोलॉजी में होगा सुधार
रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 12 की ही तरह आईफोन 13 के भी चार मॉडल होंगे, लेकिन इसकी कैमरा टेक्नोलॉजी में कुछ सुधार लाया जाएगा। इसमें अल्ट्रा वाइड सेंसर और ऑटोफोकस के साथ एफ/1.8एपर्चर, 6पी लेंस अपग्रेड किए जाएंगे। इस वक्त आईफोन 12 के सभी मॉडलों में एफ/2.4 एपर्चर, 5पी (फाइव-एलमेंट लेंस) और फिक्स्ड फोकस के साथ अल्ट्रा वाइड सेंसर है।