सोने से बना होगा एप्पल का एयरपॉड मैक्स
बता दें कि रूसी लक्जरी ब्रांड कैवियार को लोकप्रिय टेक उत्पादों के लक्जरी वेरिएंट बनाने के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी कैवियार कई प्रोडक्ट्स के लक्जरी वेरिएंट बना चुका है। अब मैकरूमर्स की रिपोर्ट की मानें तो कैवियार 2021 में एप्पल के एयरपॉड्स मैक्स का लक्जरी वेरिएंट लॉन्च करेगा। ये एयरपॉड्स सोने के बने होंगे औार इन्हें दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन एयरपॉड्स को ऑर्डर के बाद ग्राहक के लिए बनाया जाएगा।