8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू ईयर से ठीक पहले Apple ने ऐप स्टोर से हटाया प्राइवेट पार्टियों वाले इस एप को, जानिए क्यों किया ऐसा

Apple के App tore के अलावा इस ऐप को TikTok पर भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐप ने एक टिकटॉक वीडियो में हर वीकेंड में पार्टी करने को बढ़ावा दिया, जिसमें आगामी नए साल की शाम की पार्टी शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Dec 2020, 3:44 PM IST

न्यू ईयर पर हर बार पूरे विश्व में पार्टियों (New Year Parties) का आयोजन होता है। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से हालात सही नहीं है। ऐसे में सभी लोगों को घर में रहकर ही न्यू ईयर सेलिब्रेेट करने की सलाह दी गई है। भारत में तो कई जगहों पर नए साल की पार्टियों के आयोजन पर इस बार प्रतिबंध ही लगा दिया है। इसी बीच आईफोन (iphone) निर्माता कंपनी एप्पल (Apple)ने अपने ऐप स्टोर (App Store) से उस ऐप को ही हटा दिया है, जो प्राइवेट पार्टियों को बढ़ावा देती है। एप्पल ने एक आईफोन ऐप ’वाइब टुगेदर’ (Vibe Together) को हटा लिया है, जो कोविड-19 महामारी के दौरान निजी पार्टियों को बढ़ावा देता था।

टिकटॉक पर भी किया प्रतिबंधित
हालांकि, अब डिलीट हो चुके ’वाइब टुगेदर’ के एफएक्यू पेज ने कहा था कि इसे बड़ी पार्टियों के बजाय छोटी पार्टियों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया था। एप्पल के ऐप स्टोर के अलावा इस ऐप को टिकटॉक (TikTok) पर भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐप के निर्माताओं ने मीडिया बताया कि वह एप्पल ही था जिसने इसे ऐप स्टोर से हटाया।

यह भी पढ़ें-बड़े काम की हैं ये 5 एप्स, आपकी डेली लाइफ को बना देंगी आसान, आपके मोबाइल में है क्या

इंस्टाग्राम पेज पर इतने फॉलोअर्स
ऐप ने एक TikTok Video में हर वीकेंड में पार्टी करने को बढ़ावा दिया, जिसमें आगामी नए साल की शाम की पार्टी शामिल है। ’द वाइब टुगेदर’ ऐप को हटाए जाने से पहले इसकी रेटिंग केवल 25 थी, और इसके इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर लगभग 1,000 फॉलोअर्स थे। इसके इंस्टाग्राम अकाउंट में अब एक टेक्स्ट पोस्ट है। जिसमें लिखा गया है, हम बड़े पैमाने पर लोगों के जुटने को बढ़ावा नहीं देते।

यह भी पढ़ें-अनोखा मैसेजिंग एप, इसमें सेंड का बटन नहीं, टाइप करते ही मैसेज दिखने लगेगा सामने वाले को, कमाल के फीचर्स

एप स्टोर भी किए बंद
ब्ता दें कि अमरीका में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते एप्पल ने पिछले दिनों अमरीका के कैलिफोर्निया के सभी 53 स्टोर्स को और लंदन में एक दर्जन से अधिक स्टोर्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने अमरीका के कई स्टोर्स समेत कैलिफोर्निया के सभी रिटेल स्टोर्स को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला कोरोना महामारी की वजह से लिया। इसके अलावा मेक्सिको के दोनों स्टोर, ब्राजील के दोनों स्टोर भी एप्प्ल ने बंद कर दिए।