11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4000 mAh बैटरी वाले Micromax Yu Ace की पहली सेल आज, जानें कीमत

Yu Ace फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

2 min read
Google source verification
micromax

4000 mAh बैटरी वाले Micromax Yu Ace की पहली सेल आज, जानें कीमत

नई दिल्ली: भारत में पिछले सप्ताह ही लॉन्च हुए micromax yu ace स्मार्टफोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर सेल के लिए उतारा जाएगा। इसके बाद इस हैंडसेट को 13 सितंबर से ओपन सेल में बेचा जाएगा। Yu Ace फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Nokia 6.1 plus की दूसरी सेल आज, Airtel दे रहा 1800 का कैशबैक

यह भी पढ़ें: Samsung नवंबर में लॉन्च करेगा अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें कंपनी के CEO ने क्या कहा

Micromax Yu Ace कीमत

कंपनी ने अभी 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही पेश किया है। इसकी कीमत भारत में 5,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन चारकोल ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:LG Q Stylus Plus मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह भी पढ़ें:इस App के हर एक इस्तेमाल पर आपको Free मिलेंगे 175 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

Micromax Yu Ace स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1440 पिक्सल) है। हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6739 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इटरनल स्टोरेज मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Nokia 6.1 plus की दूसरी सेल आज, Airtel दे रहा 1800 का कैशबैक

यह भी पढ़ें: अब Paytm पर चेक कर सकते हैं ट्रेन का PNR स्टेटस, ऐसे करें पता

Micromax Yu Ace कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश मिलेगा। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।