नई दिल्ली: एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को भारत में 1,599 रुपये में एक नया फीचर फोन नोकिया 110 ( Nokia 110 ) लॉन्च कर दिया है। एचएमडी नोकिया की मूल कंपनी है, जो इसके मोबाइल फोन बनाती और बेचती है। यह फोन नोकिया के आधिकारिक स्टोर से लेकर देशभर के शीर्ष मोबाइल रिटेल आउटलेट पर 18 अक्टूबर यानी कल से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध। इस फोन को समुद्री नीले, काले और गुलाबी कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।