इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीनी मार्केट में 19 जुलाई यानी कल के शुरू हो जाएगी। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।