OnePlus 6T में 6.41 इंच (1080 x 2340) पिक्सल का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका वजन 185 ग्राम है। वहीं OnePlus 6 में 6.28 इंच (1080 x 2280) पिक्सल का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इसका वजन 177 ग्राम है। OnePlus 6T में पावर के लिए 3,700mAh की बैटरी दी गयी है, जबकि OnePlus 6 में 3,300mAh की बैटरी दी गयी है। हालांकि दोनों फोन फास्ट चार्जिंग को सोपर्ट करते हैं। दोनों ही फोनों में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है।