
नई दिल्ली: चाइना की प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ( OnePlus ) दूसरे 5G फोन पर काम कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया है कि इसे इसी साल 2019 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो कंपनी का अगला 5G स्मार्टफोन OnePlus 7T हो सकता है।
फिलहाल हाल में लॉन्च हुआ OnePlus 7 Pro 5G को कुछ चुनिंदा ही जगहों पर ही उपल्बध कराया गया है। लेकिन कंपनी के दूसरे 5G स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ( Pete Lau ) ने कहा, "अगर आप 2020 में प्रीमियम स्मार्टफोन बनाना चाहते हैं तो आपको 5G टेक्नोलॉजी से लैस होना होगा"। उन्होंने आगे कहा कि "हमारा मानना है कि अगले साल 5G टेक्नोलॉजी के विकास से हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आने वाले 5G युग के साथ, हम और अधिक निवेश करने जा रहे हैं।"
अभी फिलहाल कंपनी के पास पहला 5G स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro ही है। बता दें अब तक लॉन्च हुए 5G मॉडल्स में से OnePlus 7 Pro 5G सबसे बेहतर साबित हुआ है। OnePlus 7 Pro में 6.67-इंच का डिस्प्ले है और स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया। फोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड OxygenOS 9.5 पर रन करता है। पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है।
Published on:
16 Aug 2019 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
